7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यमैं झुक तो जाऊं, मगर मेरे किरदार का कत्ल हो जाएगा... पूर्व...

मैं झुक तो जाऊं, मगर मेरे किरदार का कत्ल हो जाएगा… पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ये क्या कह दिया

Published on

हरदोई:

अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से इशारों में अपने विरोधियों पर वार किया है। हरदोई के गांधी भवन में आयोजित विजयदशमी और मेधा अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने क्षत्रियों को एकजुट रहने को कहा। साथ ही अपने किरदार के कत्ल की बात कही। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पिछले दिनों खिलाड़ियों से विवाद के चलते चर्चा में थे।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने लोगों को रामायण की चौपाइयों के माध्यम से प्रेरित किया। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने नशे से बच्चों को दूर रखने का संदेश देते हुए सभी को जागरूक किया। उन्होंने अपने ऊपर हो रहे अन्याय का जिक्र करते हुए शायराना अंदाज में कहा,’मैं झुक तो जाऊं, मुझे पता है मसला हल हो जाएगा, मगर इससे मेरे किरदार का कत्ल हो जाएगा।’

बृजभूषण ने सुनाए अपने संघर्ष के किस्से
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि वे समाज के कमजोर तबके की मदद करें और आपसी सहयोग के महत्व को समझें। उन्होंने अपने संघर्ष के किस्से साझा करते हुए मेहनत की अहमियत पर जोर दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, हर व्यक्ति को मेहनत करनी चाहिए और शर्म को त्याग कर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, डॉक्टर एसके सिंह, भाजपा नेता राजा बक्श सिंह और क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...