21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलपंड्या को कप्तान बनाने वाले कोच की छुट्टी, अब ये संभालेंगे मुंबई...

पंड्या को कप्तान बनाने वाले कोच की छुट्टी, अब ये संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

Published on

मुंबई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने टीम के हेड कोच मार्क बाउचर को हटा दिया है. बाउचर ने 2023 में यह पद संभाला था. उनकी कोचिंग में ही रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई टीम की कप्तानी मिली थी.

पिछले सीजन हार्दिक पंड्या की कप्तानी और उनकी देखरेख में मुंबई की टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी. यही कारण है कि मुंबई फ्रेंचाइजी ने यह कदम उठाया है. उन्होंने बाउचर की जगह एक बार फिर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को हेड कोच बनाया है.

जयवर्धने के रहते हुए ही रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम ने 3 बार IPL खिताब जीता था. यह भी एक कारण रहा है कि मुंबई की टीम ने फिर से श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने को हेड कोच नियुक्त किया है., जयवर्धने इससे पहले मुंबई के लिए ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट का रोल निभा रहे थे.

जयवर्धने की कोचिंग में 3 बार जीता IPL
जयवर्धने 2017 में वह पहली बार मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने थे. तब से 2022 तक उनकी निगरानी और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने तीन बार (2017, 2019, 2020) IPL खिताब जीता था. इसके बाद जयवर्धने को मुंबई की फ्रेंचाइजी ने अपना ग्लोबल हेड ऑफ़ क्रिकेट बना दिया था.

जिससे वह सिर्फ IPL ही नहीं बल्कि दुनिया में जिस भी लीग में MI की टीम खेल रही है. उसके लिए भी काम कर रहे थे. लेकिन अब जयवर्धने का ध्यान फिर से मुंबई की टीम को आईपीएल खिताब जिताने पर होगा.

‘मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’
यह पदभार फिर से मिलने पर जयवर्धने ने कहा, ‘MI फैमिली के अंदर मेरा सफर हमेशा आगे बढ़ने और डेवलेपमेंट वाला रहा है. 2017 में हमने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाया और सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेला.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अब हम इतिहास के उन्हीं पलों में फिर से जाना चाहते हैं. जहां हम भविष्य को लेकर प्लान बना रहे थे. MI के प्रति प्यार को और मजबूत करने और मालिकों के विजन पर खरा उतरने के लिए ये एक रोमांचक चैलेंज है. मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...