9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीयशहरी वोटिंग कम होने पर चुनाव आयोग चिंतित , दिया फरीदाबाद और...

शहरी वोटिंग कम होने पर चुनाव आयोग चिंतित , दिया फरीदाबाद और गुरुग्राम का उदाहरण, महाराष्ट्र के लिए बनाया ये प्लान

Published on

नई दिल्ली:

चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शहरों में कम वोटिंग होने पर चिंता जताई। उन्होंने हाल ही में हुए हरियाणा की फरीदाबाद और गुरुग्राम का उदाहरण दिया। ये दोनों शहरी इलाके हैं, जहां वोटिंग काफी कम दर्ज की गई। सीईसी राजीव कुमार ने शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति उदासीनता पर चिंता जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग का दिन सप्ताह के मध्य में रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें।

सप्ताह के बीच में होगी वोटिंग
चुनाव आयोग महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में कम मतदान होने के मामले को देख रहा है और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहा है। पिछले चुनावों में ऐसा देखा गया है कि बड़ी संख्या में शहरी मतदाता वोटिंग वाले दिन को छुट्टी के रूप में देखते हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनते।

शहरी मतदाताओं से की ये अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त ने शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं से चुनाव में भाग लेने की अपील की और कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड दोनों में मतदान का दिन सप्ताह के मध्य में रखा गया है ताकि शहरी उदासीनता के मुद्दे को संभाला जा सके। उन्होंने कहा, ‘हम वास्तव में शहरी क्षेत्र की उदासीनता को लेकर चिंतित हैं। हम शहरी क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील करना चाहते हैं कि वे आएं और मतदान करें।’

हरियाणा का दिया उदाहरण
इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा, ‘गुड़गांव को देखें, फरीदाबाद को देखें, जुबली हिल्स (हैदराबाद), बेंगलुरु दक्षिण, गांधीनगर, कोलाबा, पुणे, ठाणे को देखें, सभी जगहों पर मतदान संबंधित राज्य के औसत से काफी नीचे है।’ राजीव कुमार ने कहा, ‘हम दोबारा अपील करने के लिए एक सप्ताह के भीतर नगर निगम आयुक्तों की एक विशेष बैठक आयोजित करेंगे।’ बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को और झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...