21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलभारत और पाकिस्तान के बीच फिर से शुरू हो सकता है क्रिकेट,...

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से शुरू हो सकता है क्रिकेट, बातचीत को लेकर दोनों देश राजी!

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हर फैन देखना चाहता है। सीमा के दोनों ओर के फैंस इस खेल के बारे में समान रूप से दीवाने हैं। जब दोनों टीमों के बीच मैच होता है तो फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। लेकिन राजनीतिक कारणों की वजह से दोनों देश अब एक दूसरे से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। भारत और पाकिस्तान केवल आईसीसी या एसीसी आयोजनों में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आने वाली है।

भारत-पाकिस्तान फैंस के लिए अच्छी खबर
पाकिस्तान की जियो न्यूज के अनुसार, भारत ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट फिर से शुरू करने पर चर्चा शुरू करने के लिए सहमति दे दी है। यदि ऐसा होता है, तो प्रशंसक एक बार फिर भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने देख सकते हैं। हालांकि, पीसीबी या बीसीसीआई से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वास्तव में दोनों देशों सरकारों ने भी अभी तक इस तरह के किसी विकास की पुष्टि नहीं की है।

पाकिस्तान दौरे पर थे भारतीय विदेश मंत्री
भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान के दौरे पर थे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबित इसी दौरान दोनों देशों ने क्रिकेट पर बात करने पर हामी भरी है। जल्द ही बारे में आधिकारिक बातचीज हो सकती है। पाकिस्तान में अगले साल फरवरी मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। भारतीय टीम ने अभी तक पाकिस्तान जाने के लिए हां नहीं कहा है। ऐसे में टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करवाया जा सकता है या फिर हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल हो सकता है।

भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली थी। उसके बाद दोनों देशों ने केवल आईसीसी इवेंट्स और एशिया कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेला है। भारत ने 2006 में अंतिम बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। 2008 में एशिया कप खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान गए थी। पाकिस्तान ने पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला था। लेकिन टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...