7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यबिहार में बगैर टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे थे 3 लाख...

बिहार में बगैर टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे थे 3 लाख 62 हजार लोग, रेलवे ने वसूले 25 करोड़

Published on

समस्तीपुर,

अगर आप बिहार में ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए. ऐसे यात्रियों के खिलाफ भारतीय रेलवे ने विशेष चेकिंग अभियान चला रखा है. इसी क्रम में समस्तीपुर रेलमंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 3 लाख 62 हजार यात्रियों को पकड़ कर उनसे 24.97 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला है.

यात्रियों से 25 करोड़ रुपये का वसूला गया जुर्माना
बिना टिकट यात्रा कर रेलवे के राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे ऐसे यात्रियों के खिलाफ समस्तीपुर रेल मंडल ने अभियान छेड़ दिया है जिससे हड़कंप मचा हुआ है. ऐसे रेल यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने विशेष चेकिंग अभियान चला कर जुर्माने की बड़ी राशि वसूल की है जो एक रिकॉर्ड है.

समस्तीपुर रेलमंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ चलाए अभियान से जुर्माने के रूप में चालू वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड कायम करते हुए 24 करोड़ 97 लाख से अधिक राशि की वसूली की है.

पकड़े गए 3 लाख 62 हजार बेटिकट यात्री
इस दौरान रेल मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 3 लाख 62 हजार से अधिक यात्रियों को पकड़ा है. समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

इसके लिए एक विशेष टिकट चेकिंग टीम का गठन किया गया है. इसी वजह से चालू वित्तीय वर्ष में इस रेल मंडल ने अभूतपूर्व राजस्व अर्जित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 15 अक्टूबर तक टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट और बिना पास के यात्रा करने वाले 3 लाख 62 हजार यात्रियों को पकड़ा है.

 

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...