8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यनक्सलियों के लगाए IED को ग्रामीण ने गलती से कर दिया एक्टिव,...

नक्सलियों के लगाए IED को ग्रामीण ने गलती से कर दिया एक्टिव, धमाके में हुई मौत

Published on

सिंहभूम,

झारखंड के सिंहभूम जिले में जंगली इलाके में हुए IED विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब एक ग्रामीण ने गलती से जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को एक्टिव कर दिया.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ग्रामीण की मौत की पुष्टि कर दी है. वहीं, शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक और आईईडी बरामद किया जिसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है.

धमाके में एक की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक यह विस्फोट गुरुवार को जाराइकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदीरी जंगल में हुआ था. इस दौरान मार्कंडा टोला के नवाडीह के रहने वाले 40 साल के सुनील सुरिन पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे.पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशुतोष शेखर ने बताया कि इस दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को उन्होंने गलती से एक्टिव कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरिन को घर लाकर उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने अगले दिन यानी शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

जंगल से विस्फोटक बरामद
वहीं, शुक्रवार को सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों ने लगातार चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुइया गांव के पास के जंगल से एक और आईईडी बरामद किया.एसपी शेखर ने बताया कि यह आईईडी माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया था, लेकिन इसे बम निरोधक दस्ते द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...