5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यBJP-142, शिंदे-66, अजित पवार-52, महाराष्ट्र की 260 सीटों पर बनी महायुति में...

BJP-142, शिंदे-66, अजित पवार-52, महाराष्ट्र की 260 सीटों पर बनी महायुति में सहमति

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद महायुति में सीटों पर मंथन तेज हो गया है. माना जा रहा है कि ये विचार विमर्श आखिरी दौर में है. बीती रात सीटों के बंटवारे को फाइनल रूप देने के लिए दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने अहम बैठक की है. यह बैठक करीब ढाई घंटे चली है.

इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, महायुति के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 260 सीटों पर सहमति बन गई है. 28 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच दावे-प्रतिदावे का मामला चल रहा है.

260 सीटों पर बनी सहमति
260 में से बीजेपी के लिए 142 सीटें तय हो गई हैं. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए 66 सीटें तय हो गई हैं और अजित पवार की एनसीपी के लिए 52 सीटें तय की जा चुकी है. बची हुई 28 सीटों पर दावे-प्रतिदावे का मामला चल रहा है. राज्य विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं.

बीजेपी चाहती है कि वह कम से कम 160 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े, वहीं शिंदे चाहते हैं कि उनकी शिवसेना 60 से अधिक सीटों पर लड़े. वहीं अजित पवार भी चाहते हैं कि यह आंकड़ा और अधिक बढ़े. हर दल चाहता है कि अगर चुनाव बाद सरकार बने तो उसकी स्थिति मजबूत रहे. अब देखना होगा कि कौन इसमें एडजस्ट करेगा.

बीजेपी है महायुति में सबसे बड़ा दल
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) गठबंधन की सरकार है. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 105 सीटें जीती थीं. इस बार भी महायुति पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है और सीट शेयरिंग पर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. वर्तमान में बीजेपी के 103 विधायक हैं. शिवसेना (शिंदे) के पास 40 विधायक और एनसीपी (अजित) के पास 43 विधायक हैं.

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे चुनाव
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली.

शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने. जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ दिया. एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए. अब शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है. शरद पवार की एनसीपी भी दो गुट- शरद पवार और अजित पवार में बंट गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...