11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यनोएडा कैंब्रिज स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़, मासूम की दर्दनाक आपबीती सुनकर...

नोएडा कैंब्रिज स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़, मासूम की दर्दनाक आपबीती सुनकर प्रिंसिपल और हेड मिस्ट्रेस को हटाया गया

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल परिसर में साढ़े तीन साल की बच्‍ची के साथ डिजिटल रेप मामले में स्‍कूल की प्रिंसिपल और हेड मिस्‍ट्रेस को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके साथ ही डीएम गौतमबुद्ध नगर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए स्कूल के खिलाफ एक जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी में बीएसए, डीआईओएस, सिटी मजिस्ट्रेट और जिला प्रोविजन अधिकारी को शामिल किया गया है। डीएम ने अभिभावकों से मुलाकात कर सभी को आश्वासन दिया है कि टीम स्कूल प्रशासन से बात करेगा अगर स्कूल प्रशासन पैरेंट्स की बात नहीं सुनेगा तो स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से गठित जांच कमेटी ने एक हफ्ते के अंदर स्कूल प्रशासन को रिपोर्ट जमा करने के लिए आदेश दिया गया है। कैंब्रिज स्कूल मैनेजमेंट ने मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी मामले में प्रिंसिपल और हेड मिस्ट्रेस को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाना शुरु कर दिया गया है। शनिवार की सुबह स्कूल प्रबंधक से मिलने कैंब्रिज स्कूल में आए अभिभावकों को जिन सुरक्षाकर्मी ने अभद्रता की है, उनको हटाया जाएगा। एक हफ्ते के अंदर स्कूल परिसर में तमाम खामियां दूर की जाएगी।

दो लोगों को किया गिरफ्तार
डीएम के आदेश पर जांच कमेटी एक हफ्ते के बाद स्कूल का दौरा करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी। कैंब्रिज स्कूल के अध्यक्ष विक्रम रॉय के कहने पर नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के प्रिंसिपल और हेड मिस्ट्रेस पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें, कि नोएडा सेक्टर-27 के कैंब्रिज स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। सेक्‍टर-20 थाना पुलिस ने इस मामले में गुरुवार रात स्‍कूल कार्यालय प्रशासक दयामय महतो और क्‍लास टीचर मधु मेनघानी को अरेस्‍ट कर लिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...