8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यबिहार: स्वास्थ्य मंत्री को सिर पर पहना दिया 'शूज कवर', सदर अस्पताल...

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री को सिर पर पहना दिया ‘शूज कवर’, सदर अस्पताल की तस्वीरें वायरल

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में स्वास्थ्य विभाग ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ बड़ा मजाक किया है. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने खुद सिर पर सर्जिकल कवर पहना और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पैरों में पहने जाने वाले शू कवर को सिर पर पहना दिया. मंगल पांडेय का सिर शू कवर से ढकने वाला फोटो अब वायरल हो रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने खुद उस फोटो को ‘X’ पर पोस्ट किया है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि डॉक्टर ने जो कवर सिर पर रखा है वह हेड सर्जिकल कवर है और उनके सिर पर जो कवर है वह शू कवर है. वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि सदर अस्पताल में सेपरेटर मशीन के पास एक डॉक्टर और दो नर्स अपने सिर पर सर्जिकल कवर पहने हुए हैं.

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पैरों में पहने जाने वाले शू कवर को सिर पर पहने हुए खड़े हैं. इस दौरान बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम तुषार सिंगला, सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह बिना सर्जिकल हेड कवर के वहां मौजूद हैं. दरअसल, मंगल पांडेय रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे थे और करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों के साथ उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण और सेपरेटर मशीन का उद्घाटन भी किया.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...