7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्य'मुसलमानों को किसी ने बुरी नजर से देखा तो ईंट से ईंट...

‘मुसलमानों को किसी ने बुरी नजर से देखा तो ईंट से ईंट बजा दूंगा…’, तेजस्वी यादव का गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला

Published on

पटना,

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा और अररिया सांसद के बयान को लेकर उन पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुसलमान भाइयों के प्रति कोई बुरी नजर से देखने का काम करेगा तो तेजस्वी यादव ईंट से ईंट बजा देगा. तेजस्वी फिलहाल झारखंड में हैं, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. मंगलवार को रांची से चतरा यात्रा के बीच वे फेसबुक पर लाइव आए और कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. भले ही मुख्यमंत्री गांधी की बात करें, लेकिन वे गोडसे के वंशजों को बढ़ावा दे रहे हैं.

गिरिराज सिंह दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे: तेजस्वी यादव
उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा हो या अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह का नफरत भरी भाषा, यहां दो समुदाय के बीच दंगा करने की साजिश रची जा रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीमांचल के इलाके में गिरिराज सिंह के द्वारा दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही है. गिरिराज सिंह हिंदू और मुसलमान को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. अररिया के बीजेपी सांसद के बयान का मैं विरोध और निंदा करता हूं.

राजद नेता ने कहा कि बिहार में जो सांप्रदायिक शक्तियां तांडव कर रही हैं वह नीतीश कुमार की देन है. बिहार में अगर दंगा होता है तो इसके एकमात्र वजह नीतीश कुमार होंगे.

‘हम सबको अपने भविष्य को लेकर चिंता करनी चाहिए’
तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में दंगाई हैं उनको Y श्रेणी की सुरक्षा देने का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं. जो लोग नफरत फैलाने का काम कर रहा हैं उनको नीतीश कुमार सुरक्षा दे रहे हैं. उन्होंने कहा, हम सबको अपने भविष्य को लेकर चिंता करनी चाहिए. BJP के लोग उप चुनाव को लेकर दंगा भड़काने का काम कर रहे हैं. हार के डर से जो काम कर रहे हैं, राष्ट्रीय जनता दल के लोग चुप बैठने वालों में से नहीं है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...