12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeभोपालउज्जैन-जावरा हाईवे पर कार और टैंकर की टक्कर, चार की मौत, गाड़ी...

उज्जैन-जावरा हाईवे पर कार और टैंकर की टक्कर, चार की मौत, गाड़ी काटकर निकाला ड्राइवर का शव

Published on

उज्जैन ,

उज्जैन-जावरा हाईवे नंबर 17 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा खाचरौद तहसील के लेकोड़िया-बेड़ावन्या गांव के पास हुआ, जब भारत पेट्रोलियम का टैंकर एक इनोवा कार से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि ड्राइविंग सीट पर फंसे शव को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा.

इंदौर के रहने वाले आठ लोग अजमेर में धार्मिक यात्रा पर गए थे, जियारत कर शुक्रवार सुबह लौट रहे थे. लौटते समय बेड़ावन्या गांव के पास उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई. इस दुर्घटना में इमरान, आसिफ, अब्दुल, और समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुबैर, समीर, और ओसामा घायल हुए हैं.

एक शख्स इस हादसे में बच गया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर किया गया. साथ ही शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है.

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल
बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भीषण था कि शवों को निकालने के लिए कटर मशीन इस्तेमाल करना पड़ा. गाड़ी का अगला हिस्सा काटकर शवों को निकाला गया. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद टैंकर को भी जब्त कर लिया है. इस दर्दनाक हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this