8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, 22...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, 22 कैंडिडेट का ऐलान

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने कैंडिडेट की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दूसरी सूची में कुल 22 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने पहली सूची में 99 कैंडिडेट घोषित किए थे। ऐसे में बीजेपी ने अब 121 कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र में अभी तक सबसे अधिक कैंडिडेट का ऐलान बीजेपी ने किया है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 45 और अजित पवार की एनसीपी ने पहली और दूसरी लिस्ट में क्रमश: 38 और सात नामों को मिलाकर कुल 45 कैंडिडेट घोषित किए हैं।

बीजेपी की दूसरी में किसे कहां से मिला टिकट?

क्र. सं विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रत्याशी का नाम
1 धुले ग्रामीण राम भदाणे
2 मलकापुर चैनसुख मदनलाल संचेती
3 अकोट प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले
4 अकोला पश्चिम विजय अग्रवाल
5 वाशिम श्याम खोडे
6 मेलघाट केवलराम काले
7 गढ़चिरौली डॉ. मिलींद नरोटे
8 राजुरा देवराव भोंगले
9 ब्रह्मपुरी कृष्णलाल सहारे
10 वरोरा करण देवतले
11 नासिक मध्य देवयानी सुहास फरांदे
12 विक्रमगढ़ हरिश्चंद्र सखाराम भोये
13 उल्लहासनगर कुमार उत्तमचंद आयलानी
14 पेन रवींद्र दगडू पाटिल
15 खड़कवासला भिमराव तापकीर
16 पुणे छावनी सुनील कांबले
17 कस्बा पेठ हेमंत नारायण रासने
18 लातूर ग्रामीण रमेश कराड
19 सोलापुर शहर मध्य देवेंद्र कोठे
20 पंढरपुर समाधान आवताड़े
21 शिराला सत्यजित देशमुख
22 जाट गोपीचंद कुंडलिक पडलकर

 

कौन-कौन हैं बड़े चेहरे?
बीजेपी ने धुले ग्रामीण से राम भदाणे को उम्मीदवार बनाया है। मलकापुर से चैनसुख संचेती को मैदान में उतारा गया है। अकोट से प्रकाश भारसाखले को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी नेता गोपीचंद पडलकर को जाट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। बीजेपी की पहली सूची में मुंबई की 14 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। दूसरी सूची में मुंबई की एक भी सीट नहीं है। बीजेपी के मुंबई में कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। चार सीटों पर किसी उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...