9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र चुनाव: अंधेरी वेस्ट में बदला कैंडिडेट, कांग्रेस की चौथी लिस्ट में...

महाराष्ट्र चुनाव: अंधेरी वेस्ट में बदला कैंडिडेट, कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 14 नाम घोषित

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कैंडिडेट की चौथी सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने 14 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत के लड़ने से मना करने के बाद अशोक जाधव को टिकट दिया है। पार्टी ने पहली तीन सूची में कुल 87 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया था। अब पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। कांग्रेस की चौथी सूची में कुल 14 उम्मीदवारों पंढरपुर से भागीरथ भालके, अमलनेर से अनिल शिंदे, उमरेड से संजय मेश्राम, आर्मोरी से रामदास मसरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

क्र. सं. विधानसभा का नाम प्रत्याशी नाम
अमलनेर – अनिल शिंदे
उमरेड – संजय मेश्राम
शस्त्रागार – रामदास मसराम
चंद्रपुर – प्रवीण पडवेकर
बल्लारपुर – संतोष सिंह रावत
वरोरा – प्रवीण सुरेश काकड़े
नांदेड़ उत्तर – उब्दुल सत्तार
औरंगाबाद पूर्व – लहू शेवाले
नालासोपारा – संदीप पांडे
अंधेरी पश्चिम – अशोक जाधव
पंढरपुर – भागीरथ भालके
सोलापुर दक्षिण – दिलीप माने
शिवाजीनगर – दत्तात्रय बहिरत
पुणे कैटोनमेट – रमेश बागवे

कांग्रेस ने छुआ 100 का आंकड़ा
कांग्रेस ने पहली सूची में 48 और फिर दूसरी सूची में 23 नाम घोषित किए थे। पार्टी ने शनिवार को जारी तीसरी सूची में 16 नाम घोषित किए थे, लेकिन पार्टी के नेता सचिन सावंत ने अंधेरी वेस्ट चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पार्टी ने चौथी सूची में अंधेरी वेस्ट सीट पर अशोक जाधव को उम्मीदवार घोषित करते हुए 13 अन्य सीटों पर कैंडिडेट तय किए हैं। ऐसे में पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या 100 पहुंच गई है। महाविकास आघाडी की तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान कांग्रेस ने किया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने अभी तक 85 कैंडिडेट घोषित किए हैं। शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने तीन सूची जारी करते हुए अभी तक कुल 76 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया है। इनमें अणुशक्ति नगर से बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी शामिल हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...