8 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यएनडीए की मीटिंग में नीतीश के राइट वाली कुर्सी खाली क्यों? बिहार...

एनडीए की मीटिंग में नीतीश के राइट वाली कुर्सी खाली क्यों? बिहार सीएम के चेहरे पर मुस्कान तो ललन सिंह दिखे सीरियस

Published on

पटना

बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में एनडीए नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में सांसद, विधायक, 20 सूत्री के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और एनडीए के सभी दलों के बड़े नेता शामिल हैं। मुख्यमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। इस बीच एक तस्वीर सामने आई जिसमें नीतीश कुमार के दाएं साइड वाली कुर्सी खाली है। उनके बाईं ओर दोनों डिप्टी सीएम बैठे हुए हैं और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की ओर देखकर सीएम नीतीश मुस्कुरा रहे हैं। जबकि, फोटो में दिख रहे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह काफी सीरियस हैं।

बिहार में सियासी हलचल तेज
वैसे, मीटिंग को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि एनडीए इस बैठक में अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेगा। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के मुताबिक इस बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बैठक में एनडीए सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने और कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

सीएम आवास में एनडीए की मीटिंग
ये बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसे 2025 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। प्रशांत किशोर ने भी बिहार में अपनी पार्टी बना ली है और आरसीपी सिंह भी 31 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने वाले हैं। ऐसे में नीतीश कुमार इन नई चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी इस बैठक में बना सकते हैं।

सर्वे, शराबबंदी और स्मार्ट मीटर का क्या होगा?
एनडीए नेताओं के बयानों से अक्सर घटक दलों में असहजता की स्थिति बन जाती है। जमीन सर्वे, शराबबंदी और स्मार्ट मीटर जैसे कई मुद्दे हैं, जिन पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। ऐसे में इन मुद्दों से निपटने के लिए भी रणनीति बनाई जा सकती है। 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाना है, इसलिए इस बैठक में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। नीतीश कुमार के NDA में वापसी और सरकार बनने के बाद यह पहली बड़ी बैठक है, इसलिए इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...