7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच बीजेपी ने पंजाब के सीएम को...

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच बीजेपी ने पंजाब के सीएम को लिखा पत्र, पराली जलाने के खिलाफ ऐक्शन की मांग

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य में पराली जलाने के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। बीजेपी ने पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का हवाला दिया। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मान से मिलने और प्रदूषण के मुद्दे पर पत्र सौंपने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस गया।

पंजाब के रेजिडेंट कमिश्नर कौ सौंपा पत्र
हालांकि प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री से नहीं मिल सका और उन्होंने दिल्ली में पंजाब के रेजिडेंट कमिश्नर के माध्यम से अपना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सीनियर विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सांसद बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी शामिल थे।

‘राजनीतिक मकसद से नहीं है पत्र’
पत्र में कहा गया, ‘हम आज आपको किसी राजनीतिक मकसद से नहीं बल्कि दिल्ली के जागरुक और चिंतित नागरिकों के तौर पर लिख रहे हैं। जैसा कि आपने पढ़ा और देखा होगा, दिल्ली का एक्यूआई पहले ही 400 को छू चुका है और इसमें सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, जैसे-जैसे सर्दी करीब आ रही है यह समस्या और भी बदतर होती जा रही है।’

आप नेताओं के बयानों को दी चुनौती
पत्र में दावा किया गया है कि पराली जलाने की घटनाओं में कथित तौर पर कमी आई है, लेकिन 2023 में पराली जलाने का वास्तविक क्षेत्रफल 2022 की तुलना में 26 प्रतिशत बढ़कर 19 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। पत्र में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों को चुनौती दी गई है जिन्होंने दिल्ली में सर्दियों में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने के लिए मुख्य रूप से हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जिम्मेदार ठहराया है।

बीजेपी ने आप के दावों की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘पंजाब में संख्या हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कहीं अधिक है।’’ बीजेपी ने मुख्यमंत्री मान से प्रभावी फसल वितरण तंत्र, गैर-अनुपालन के लिए दंड आदि लागू करने का आग्रह किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...