7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यचार साल के बच्चे को पैंट में पेशाब करने पर की ये...

चार साल के बच्चे को पैंट में पेशाब करने पर की ये कैसी सजा? मां के प्रेमी ने पेट में मारी लात, हुई मौत

Published on

मुंबई:

बच्चे ने पैंट से पेशाब कर दिया। इससे नाराज 19 वर्षीय युवक ने उसको लात से इस कदर ठोकर मारी की उसकी मौत हो गई। नेहरू नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कथित तौर पर 4 वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी बच्चे की मां का प्रेमी है। एफआईआर के अनुसार, आरोपी का नाम रितेश चंद्रवंशी है। उसने उस समय बच्चे की पेट पर लात मारी, जब उसकी मां घर में नहीं थी। मां की अनुपस्थिति में पैंट में पेशाब कर दिए जाने से नाराज रितेश ने बच्चे को लात मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में रितेश को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से दोस्ती और फिर प्यार
नेहरू नगर पुलिस के अनुसार, मृतक ब्चचे की मां कुर्ला पूर्व में एक होटल में रसोइया के रूप में काम करती हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके पति से उनके दो बच्चे हैं, जो बिहार में रहते हैं। छोटी-छोटी लड़ाइयों के कारण वे अलग हो गए। इसलिए वह नासिक में अपने रिश्तेदार के पास रहने आ गई थी। नासिक में उसकी दोस्ती रितेश कुमार से हुई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। मई में, दोनों नासिक से कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर की झुग्गियों में एक किराए के घर में रहने आ गए।

बेटे ने दर्द की शिकायत मां से की
आरोप के मुताबिक, 26 अक्टूबर को पीड़िता रितेश के भरोस बच्चे को छोड़कर काम के लिए निकल गई। वह जब तीन बजे घर आई तो बेटा रो रहा था। उसने पेट दर्द की शिकायत की। मां ने जब उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने रितेश कुमार द्वारा लात मारने की बात कही। मां ने रितेश से पूछा कि उसने उसके बेटे को क्यों मारा, तो रितेश ने उसको कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बेटे को लेकर मां स्थानीय डॉक्टर के पास गई, जिसने उसे राजावाड़ी में सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। राजावाड़ी के डॉक्टरों ने उसे सलाह दी कि वह उसे सायन अस्पताल ले जाए और भर्ती कराए। बच्चे को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने उल्टी की।

इलाज के दौरान बच्चे की मौत
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे को आंतरिक चोट लगी है। शक के आधार पर रितेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे द्वारा पैंट में पेशाब किए जाने और गुस्से में आकर लड़के को लात मारने की बात स्वीकार की। पीएसआई पल्लवी पाटील के नेतृत्व में नेहरू नगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की जांच में जुटी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...