8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यUP: फतेहपुर में पुलिसकर्मियों पर युवक ने चापड़ से किया हमला, हेड...

UP: फतेहपुर में पुलिसकर्मियों पर युवक ने चापड़ से किया हमला, हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हेड कांस्टेबल पर एक युवक ने दौड़ाकर चापड़ से हमला कर दिया। हादसे में मुख्य आरक्षी को गंभीर चोट आई हैं। मामले में तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा इलाके की पीआरवी 1160 की पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र में गस्त कर रही थी। पीआरवी वैन में तैनात मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के चडेरू चौखटा गांव निवासी हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को दी। तहरीर में बताया कि उसके साथ चालक धर्मेंद्र सिंह व सुनील कुमार थे।

टोकने पर आग बबूला हो गया था युवक
इस दौरान रात करीब सवा 12 बजे जैसे ही उक्त पुलिसकर्मी रहमतपुर मोड़ के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति हाथ में चापड़ लेकर बंगाली डॉक्टर को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को टोंक दिया। इससे आग बबूला युवक भड़क गया और दौड़कर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। इस दौरान युवक ने चापड़ से हमला कर दिया। हादसे में ड्राइवर धर्मेंद्र के हांथ की उंगली में गंभीर चोंटें आईं। किसी तरीके से सिरफिरे युवक को पुलिसकर्मियों ने काबू में करते हुए दबोच कर थाने ले गई।

गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा जेल
पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने धर्मेंद्र सोनकर निवासी जोनिहा थाना बिंदकी कोतवाली अपनी पहचान बताई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हमले में प्रयुक्त बांका बरामद किया है। मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...