9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-चीन बॉर्डर पर पीछे हटीं सेनाएं, अब गश्त होगी शुरू; दिवाली पर...

भारत-चीन बॉर्डर पर पीछे हटीं सेनाएं, अब गश्त होगी शुरू; दिवाली पर किया एक-दूसरे का मुंह मीठा

Published on

नई दिल्ली

आज दिवाली है और इस बार की दिवाली काफी खास है। एलएसी पर करीब साढ़े चार साल बाद दिवाली हैप्पी है। पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से दोनों पक्षों के सैनिकों की वापसी पूरी होने के एक दिन बाद भारतीय और चीनी सैनिकों ने दिवाली के अवसर पर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। यह मिठाइयां केवल एक जगह नहीं बल्कि पांच जगह एक-दूसरे को दी गई हैं।

जहां-जहां पर एक दूसरे को मिठाइयां दी गई हैं। उनमें लद्दाख में चुशुल माल्डो और दौलत बेग ओल्डी, अरुणाचल प्रदेश में बंछा और बुमला व सिक्किम में नाथुला का नाम शामिल है। सेना के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दिवाली के मौके पर एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक-दूसरे को मिठाइयां दी गईं। गश्त के समझौते में डेपसांग मैदानों और डेमचोक से टेंपरेरी कैंप समेत सैन्य कर्मियों को हटाने और सैनिकों को अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस बुलाने की बात कही गई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘भारत और चीन एलएसी के साथ कुछ क्षेत्रों में मतभेदों को सुलझाने के लिए कूटनीतिक और सैन्य दोनों स्तरों पर बातचीत कर रहे हैं। वार्ता के नतीजों के मुताबिक, समान और पारस्परिक सुरक्षा के आधार पर एक व्यापक सहमति विकसित हुई है। इस सहमति में पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और चराई के अधिकार शामिल हैं।’

इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ‘इस आम सहमति के आधार पर, सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। हमारा प्रयास इस मामले को सैनिकों के पीछे हटने से आगे ले जाने का होगा, लेकिन इसके लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।’

भारत और चीन सबसे लंबी सीमा करते हैं साझा
बता दें कि भारत और चीन दुनिया की सबसे लंबी सीमा साझा करते हैं। इसको एलएसी कहते हैं। यह करीब 3488 किलोमीटर लंबा बार्डर है। ये इतना लंबा बॉर्ड है कि इसको लेकर भारत और चीन, लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक कई हिस्सों में अपने अलग-अलग दावे करते हैं और इससे तनाव की स्थिति बढ़ जाती है। लेकिन समझौते के बाद में देपसांग और डेमचोक में दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट चुकी हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...