8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यश्रीनगर में ग्रेनेड अटैक पर LG बोले- आतंकियों को कीमत चुकानी होगी,...

श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक पर LG बोले- आतंकियों को कीमत चुकानी होगी, CM अब्दुल्ला ने ये कहा

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को ग्रेनेड हमला हुआ. यह हमला मुख्य श्रीनगर में टीआरसी ऑफिस के पास संडे बाजार में हुआ. संडे बाजार में आज भीड़ थी. ब्लास्ट की चपेट में आने से 12 लोगों के घायल होने की खबर है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना उचित नहीं है. फिलहाल जांच के लिए फोरेंसिक टीम ब्लास्ट वाली जगह पर पहुंच गई है.

श्रीनगर में ग्रेनेड हमले पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है. उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को अंजाम भुगतने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उपराज्यपाल ने आतंकियों को उनके नापाक मंसूबों में सफल नहीं होने देने के सरकार के संकल्प को दोहराया.

उपराज्यपाल ने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से कहा, ‘हमारे नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को अपने कार्यों के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. आपको आतंकवादी संगठनों को कुचलने और इस मिशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ने की पूरी स्वतंत्रता है.’ उपराज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और निर्देश दिया कि जिला प्रशासन को हर संभव सहायता करनी चाहिए.

यह माहौल बिगाड़ने की साजिश है: कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा
हमले पर कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा ने कहा, ‘यह माहौल बिगाड़ने की साजिश है. चुनाव होने और नई सरकार बनने के बाद से ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं. रविवार को बाजार में ज्यादा भीड़ होती है. मैं हमले में घायल हुए लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करूंगा. यह साबित करता है कि घाटी में अभी भी आतंकवाद है. केंद्र सरकार के पास पूरी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था है. हम सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं.’

संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: प्रह्लाद जोशी
श्रीनगर में हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे तत्व हमेशा देश को अस्थिर करने का काम करते रहते हैं. भारत सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है. भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार इस संबंध में संयुक्त कार्रवाई करेगी. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है. नई सरकार के गठन को अभी मुश्किल से 20 दिन हुए हैं, ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलना ठीक नहीं है. इससे पाकिस्तान को बढ़त मिलती है.’

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...