7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यअंबेडकर ने जहां अपनाया था बौद्ध धर्म वहां पहुंचे राहुल गांधी, बोले-...

अंबेडकर ने जहां अपनाया था बौद्ध धर्म वहां पहुंचे राहुल गांधी, बोले- यहां आना प्रेरणादायक

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है. सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया, जहां समाज सुधारक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने 68 साल पहले बौद्ध धर्म अपनाया था. राहुल गांधी ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस ऐतिहासिक स्थान को प्रेरणादायक बताया.

बता दें कि अंबेडकर ने 14 अक्तूबर 1956 को दीक्षाभूमि में अपने हजारों अनुयायियों, मुख्य रूप से दलितों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने विजिटर्स बुक में लिखा, ‘बलिदान की इस अद्भुत जगह पर आना मेरे लिए हमेशा प्रेरणादायक है. मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद.’

दरअसल, रायबरेली से कांग्रेस सांसद बुधवार को रेशिमबाग के सुरेश भट्ट हॉल में आयोजित ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए नागपुर में थे. कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर के निकट और महल क्षेत्र में आरएसएस मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है. इससे पहले दिन में, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया कि गांधी अंबेडकर की विचारधारा के विरोधी हैं और संविधान की रक्षा का ‘नाटक’ करते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...