9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeभोपालMP: पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी का मर्डर, कनाडा से...

MP: पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी का मर्डर, कनाडा से कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का शक

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में गुरुवार रात 45 वर्षीय जसवंत सिंह गिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जसवंत 2016 के एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था, हाल ही में 28 अक्टूबर को पैरोल पर जेल से बाहर आया था. पुलिस ने बताया कि जसवंत पर हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने घर के बाहर किसी से मोटरसाइकिल पर बात कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

उम्रकैद की सजा काट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने जसवंत सिंह पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

परिजनों का कहना है कि जसवंत की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है. सूत्रों से पता चला है कि 2016 में जसवंत द्वारा मारे गए व्यक्ति का भाई हाल ही में कनाडा से ग्वालियर लौटा था, जिससे संदेह और गहरा गया है. पुलिस ने मामले में दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

मृतक के परिजनों का आरोप पुरानी रंजिश के चलते हुआ मर्डर
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दो दिनों से चौकीदार छुट्टी पर था, जिसके कारण गेट खुला हुआ था. इस वजह से हमलावर आसानी से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गए. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this