8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यपैसे की तंगी थी, मां-बाप छठ पर नहीं दिलवा पाए लहंगा, बलिया...

पैसे की तंगी थी, मां-बाप छठ पर नहीं दिलवा पाए लहंगा, बलिया में नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी

Published on

बलिया:

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि परिवार के लोगों ने उसे लहंगा नहीं दिलाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में हुई। बच्ची का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि बच्ची कई दिनों से छठ पर पहनने को लहंगे के लिए जिद कर रही थी।

सुखपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची कई दिनों से अपनी मां से लहंगा दिलवाने की जिद कर रही थी। उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं और परिजन आर्थिक संकट के कारण लहंगा नहीं दिलवा सके, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बेतिया में भी ऐसा ही मामला
ऐसा ही एक मामला बिहार में भी सामने आया है। यहां बेतिया में एक बच्ची ने छठ पर कपड़ा न दिलाए जाने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग बच्ची का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मामले में बच्ची के दो भाइयों को गिरफ्तार भी किया गया है। उसके माता-पिता घर से फरार हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को हत्या की आशंका है। 14 साल की बच्ची के गले पर जख्म का निशान है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...