16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद कमला हैरिस को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश...

राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद कमला हैरिस को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकता है: रिपोर्ट में दावा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का एसोसिएट जस्टिस नियुक्त किया जा सकता है। यह खुलासा दक्षिण कैरोलिना हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स की डेमोक्रेटिक सदस्य बकरी सेलर्स ने किया है। सेलर्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद हैं। कमला हैरिस के पास डॉक्टर ऑफ लॉ की डिग्री है। उन्होंने अभियोक्ता कार्यालय, मेयर कार्यालय और वकीलों के लिए काम किया है। उन्होंने 2011 और 2017 के बीच सैन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी और कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम किया।

सेलर्स ने क्यों किया दावा
न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, सेलर्स का मानना है कि निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन मौजूदा एसोसिएट जस्टिस 70 वर्षीय लिबरल सोनिया सोटोमोर को इस्तीफा देने के लिए राजी कर सकते हैं, ताकि हैरिस उनकी जगह नियुक्त कर सकें। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के व्हाइट हाउस में प्रवेश करने से पहले, बाइडन को यह कदम जल्दी से उठाना होगा। सेलर्स ने कहा, “मुझे लगता है कि यह वास्तव में एक बहुत अच्छी योजना है। मुझे लगता है कि ऐसा कुछ होना चाहिए।”

जस्टिस सोटोमोर का स्वास्थ्य चिंताजनक
जस्टिस सोटोमोर का स्वास्थ्य चिंता का विषय है, क्योंकि वह काफी वृद्ध हैं और उन्हें टाइप 1 मधुमेह है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ डेमोक्रेट उनसे इस्तीफा देने का आग्रह कर रहे हैं। ऐसे में अगर सोटोमोर इस्तीफा देते हैं तो बाइडन के पास उनकी जगह भरने के लिए एक जज को नियुक्त करने का मौका मिल जाएगा। हालांकि, बाइडन ने लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा, क्योंकि कमला हैरिस एक राजनीतिक पार्टी से जु़ड़ी हुई हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की हुई हार
5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुआ। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इस चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को बड़े अंतर से हराया। ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका की संघीय सरकार में रिपब्लिकन के एक बार फिर आने का रास्ता साफ हो गया है। 20 जनवरी को सत्ता हस्तांतरण और शपथग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस में प्रवेश करेंगे। कमला हैरिस ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए हार को स्वीकार भी किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप को बधाई दी है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...