7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यUP: नाबालिग के साथ मौसा ने की दरिंदगी, फिर जान से मारने...

UP: नाबालिग के साथ मौसा ने की दरिंदगी, फिर जान से मारने के प्रयास में पिलाया तेजाब

Published on

सहारनपुर,

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ रेप कर उसे तेजाब पिलाकर मारने की कोशिश की. पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

थाना देवबंद क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शख्स ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी से सगे मौसा ने ही रेप किया है. फिर उसे जान से मारने की नीयत से तेजाब पिला दिया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पीड़िता के पिता ने आरोपी की बहन अजरा और पिता नसीम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है.

नाबालिग से रेप और तेज पिलाकर मारने की कोशिश
पुलिस ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि नाबालिग जिंदगी मौत की जंग अस्पताल में लड़ रही है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. तेजाब पीने के कारण वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है. वहीं आरोपी पक्ष के लोगों इन आरोपों को निराधार बताया. साथ ही साजिश कर फंसाने का आरोप लगाया. पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इस मामले र एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 20 अक्टूबर 2024 को थाना देवबंद पर एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था. नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसकी साली के पति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ पहले रेप किया फिर जान से मारने की नियात से उसने तेजाब पिला दिया. पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया गया फिर कोर्ट में उसके बयान दर्ज किए गए. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पत्नी फरार है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...