8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यबंटेंगे तो कटेंगे के नारे से BJP के सहयोगी दल हुए दूर,...

बंटेंगे तो कटेंगे के नारे से BJP के सहयोगी दल हुए दूर, अजित पवार के बाद शिंदे सेना भी बोली- महाराष्ट्र में ये नहीं चलेगा

Published on

मुंबई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’से बीजेपी के सहयोगी दल शिंदे सेना और अजित पवार ने दूरी बना ली है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बीजेपी भले ही यह नारा चला रही हो लेकिन महायुति गठबंधन के साथी दल इसे लेकर सावधान हैं। अजित पवार ने पहले कह दिया था और अब एकनाथ शिंदे ने भी कहा है कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाला मामला महाराष्ट्र में नहीं चलेगा।

विभाजनकारी नारा मानकर चल रहे सहयोगी
सीएम योगी के नारे को अजित पवार और एकनाथ शिंदे दोनों ही विभाजनकारी नारा मानकर चल रहे हैं। क्योंकि दोनों ही दलों को लगता है कि इससे उनका मुस्लिम वोटर उनसे दूर चला जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाली लाइन पर महाराष्ट्र में राजनीति नहीं होनी चाहिए। महाराष्ट्र में बीजेपी की दोनों सहयोगी पार्टियां विभाजनकारी एजेंडे को इनकार कर रही हैं।

क्या है डर?
दरअसल एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी को महाराष्ट्र में सेकुलर वोट का साथ मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यह नारा उसे सेकुलर वोट बैंक का समर्थन मिलने में बाधक बन सकता है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र की पारंपरिक राजनीति में दोनों का मजबूत यकीन है और कहा जा रहा है कि सामाजिक समीकरणों में सेकुलर वोट राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना को भी बड़े पैमाने पर मिलते रहे हैं।

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले नारे से सहमत नहीं नेता
उसकी एक ही वजह है कि इन दोनों पार्टियों ने मुस्लिम वोटों को भी अपने साथ जोड़े रखने के लिए कभी उनसे दुराव की स्थिति नहीं आने दी और शिव सेवा के सबसे बड़े नेता बाल ठाकरे भले ही कट्टरपंथी चेहरा लिए हुए थे, लेकिन मुस्लिम समुदाय से भी उन्होंने सदा जुड़ाव बनाए रखा। शिवसेना और एनसीपी के नेता यानी एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ साथ दोनों पार्टियों के अन्य कई नेता भी बीजेपी के महाराष्ट्र में बीजेपी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले नारे से सहमत नहीं हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...