5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद हश मनी केस में ट्रंप को...

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद हश मनी केस में ट्रंप को राहत, कार्यवाही पर लगी रोक

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हश मनी केस में चल रही कार्यवाही पर न्यूयॉर्क के एक जज ने अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. मंगलवार को जारी एक कोर्ट डॉक्यूमेंट में इस फैसले की पुष्टि हुई है. यह मामला एक एडल्ट स्टार को दिए गए हश मनी से संबंधित है जिसमें ट्रंप को दोषी ठहराया जा चुका है.

जुलाई में प्रेसिडेंशियल इम्यूनिटी की घोषणा करने वाले सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद, उम्मीद थी कि जज जुआन मर्चन मंगलवार तक इस मामले पर फैसला सुना सकते हैं कि ट्रंप की सजा को रद्द किया जाए या नहीं. ट्रंप को 26 नवंबर को सजा सुनाई जानी है.

19 नवंबर तक के लिए कार्यवाही स्थगित
प्रॉसिक्यूटर्स ने रविवार को मर्चन को ईमेल के माध्यम से इस कार्यवाही को टालने का अनुरोध किया था, जिसमें ट्रंप की 5 नवंबर को हुई राष्ट्रपति चुनावी जीत और जनवरी 2025 में उनके शपथ ग्रहण का हवाला दिया गया था. प्रॉसिक्यूटर्स ने इसे ‘अभूतपूर्व परिस्थितियां’ बताया. जवाब में, जज मर्चन ने अनुरोध स्वीकार कर लिया और मामले की सभी कार्यवाही 19 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी.

क्या है हश मनी केस?
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने 2006 में यौन संबंध बनाए थे. ये मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में खूब चर्चा में रहा था. स्टॉर्मी इस वाकये को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थीं, जिसके बाद ट्रंप ने उन्हें गुपचुप तरीके से पेमेंट की. ट्रंप को डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर के भुगतान को छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है.

इससे पहले स्टॉर्मी डेनियल्स ने कोर्ट को बताया था कि जब उन्होंने ट्रंप को पहली बार देखा था तो उन्होंने रेशम का पायजामा पहना हुआ था. उस वाकये को बताते हुए स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा था कि ट्रंप ने मुझसे एडल्ट इंडस्ट्री में मेरे करियर के बारे में पूछा था. उन्होंने पूछा था कि क्या मैंने सैक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारी (STD) को लेकर टेस्ट कराया है.

20 जनवरी को शपथ लेंगे ट्रंप
ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में नियंत्रण वापस हासिल कर लिया है, जहां उनके पास 52 सीटें हैं जबकि डेमोक्रेट्स के पास 47 हैं. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी रिपब्लिकन ने बढ़त बना रखी है, जहां उनके पास 216 सीटें हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 209 सीटें हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...