7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्य​16 नवंबर को महापंचायत... गाजियाबाद: जज के तबादले की मांग को लेकर...

​16 नवंबर को महापंचायत… गाजियाबाद: जज के तबादले की मांग को लेकर वकीलों ने किया सड़क जाम, FIR दर्ज

Published on

गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जनपद न्यायाधीश के तबादले और निलंबन की मांग को लेकर यातायात जाम करने के आरोप में अज्ञात वकीलों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये गये हैं। वकीलों ने गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बहिष्कार का भी एलान किया है। वे 16 नवंबर को महापंचायत करेंगे जिसमें वे अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।

पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को वकीलों ने दोपहर में दो घंटे तक पुलिस कार्यालय और कविनगर कॉलोनी की सर्विस रोड को जाम कर रास्ता जाम किया। इस दौरान उन्होंने जिला न्यायाधीश अमन कुमार का पुतला फूंका तथा उनके खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने बताया कि वकील जिला न्यायाधीश तथा 29 अक्टूबर को अदालत परिसर में उन पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के तबादले और निलंबन की मांग कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि इन दोनों ही मामलों में मंगलवार रात कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकी प्रताप विहार कॉलोनी निवासी दुर्वेश चंद शर्मा (30) ने दर्ज कराई थी। शर्मा ने उसमें आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब वह अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस कार्यालय के पास सर्विस रोड पर कुछ अज्ञात वकीलों ने उसके साथ मारपीट की और ईंटों से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया।

सिंह ने बताया कि अज्ञात वकीलों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (गलत तरीके से रोकना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 324 (4) (शरारत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसी थाने में तरुण तोमर (30) ने अज्ञात वकीलों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) (दंगा), 189(2) (अवैध रूप से एकत्र होना), 126 (गलत तरीके से रोकना) के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिला बार के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वकील आगामी उपचुनाव का सभी जिलों में कार्य बहिष्कार करेंगे। शर्मा ने कहा कि हड़ताल 16 नवंबर को होने वाली 22 जिलों के वकीलों की महापंचायत तक जारी रहेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...