8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे दो लोग, विरोध किया...

दिल्ली: लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे दो लोग, विरोध किया तो चाकू से युवक की कर दी हत्या…

Published on

नई दिल्ली,

पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे की है. यहां दो युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे. उसी दौरान एक युवक ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें उसकी जान चली गई. दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, किशन कुमार नाम के शख्स ने कॉल करके सूचना दी थी कि सलमान और अरबाज नाम के दो भाई एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे. जब किशन नाम के युवक ने इसका विरोध किया और दोनों को रोका तो आरोपी धमकी देने लगे. इसके बाद करीब 30 मिनट बाद पता चला कि सलमान और अरबाज किशन के भतीजे मनीष से विवाद कर रहे हैं.

किशन कुमार केबल ऑपरेटर है. जब किशन मौके पर पहुंचा तो देखा कि अरबाज मनीष को पकड़कर खड़ा था और सलमान ने चाकू से मनीष की गर्दन पर वार कर दिया. इससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना नंद नगरी के एच ब्लॉक पार्क गली नंबर 1 सुंदर नगरी में हुई. मनीष खून से लथपथ हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी सलमान और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया. सलमान चाय की दुकान चलाता है, जबकि अरबाज मजदूर है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...