11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालइंदौर के कपल ने नाबालिग लड़की को 1.80 लाख में बेचा... फिर...

इंदौर के कपल ने नाबालिग लड़की को 1.80 लाख में बेचा… फिर गुजरात ले जाकर हुआ रेप

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल की लड़की को गुजरात के एक व्यक्ति को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया गया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और जांच-पड़ताल कर एक कपल और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि लड़की को शादी का झांसा देकर एक महिला ने उसे एक व्यक्ति को बेच दिया था.

एजेंसी के अनुसार, कपल ने जब लड़की को गुजरात के व्यक्ति को बेच दिया तो वह नाबालिग को अपने साथ ले गया. वहां लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया गया और रेप हुआ. वहां से किसी तरह लड़की भाग निकली और जैसे-तैसे इंदौर वापस आ गई. इंदौर वापस आने के बाद लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने लड़की को बेचने वाली महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही गुजरात ले जाने वाले चार लोगों को भी अरेस्ट किया गया है. वहीं आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गुजरात भेजी गई है और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधिकारी?
पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश मीना ने बताया कि एक महिला ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसे गुजरात के व्यक्ति को बेच दिया. मीणा ने कहा कि लड़की ने बताया कि उस व्यक्ति ने दो दिनों तक एक गोदाम में रखा और उसके साथ रेप किया. वहां से वह जैसे तैसे निकल आई और इंदौर लौट आई.

डीसीपी ने कहा कि जिस महिला ने लड़की को बेचा था और उसके पति को उन चार लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जो उसे गुजरात ले गए थे. एक टीम उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात गई है, जिसने लड़की को एक गोदाम में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया था.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this