6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'प्रतिभा काकी ने पहले कभी प्रचार नहीं किया तो अब क्यों...', बारामती...

‘प्रतिभा काकी ने पहले कभी प्रचार नहीं किया तो अब क्यों…’, बारामती में फैमिली फाइट पर बोले अजित पवार

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि उनकी चाची प्रतिभा पवार ने पहले कभी प्रचार नहीं किया, लेकिन अब वह अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए प्रचार कर रही हैं. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि हम ये पूछना चाहते हैं कि हमारी चाची का अपने पोते युगेंद्र के प्रति अचानक लगाव कैसे बढ़ गया? बता दें कि युगेंद्र, अजित पवार के भतीजे हैं और वह बारामती से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. युगेंद्र पवार को शरद पवार ने अपनी पार्टी से टिकट दिया है. रिश्ते में युगेंद्र, शरद पवार के पोते हैं.

20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम चरण में बारामती में चुनाव प्रचार जोरों पर है. जहां अजित गुट और शरद गुट दोनों ही कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. शरद पवार की पत्नी प्रतिभा, जो आमतौर पर राजनीति से दूर रहती हैं, वह भी युगेंद्र के लिए प्रचार कर रही हैं. इसके साथ ही सुप्रिया सुले की बेटी रेवती भी युगेंद्र के समर्थन में उतर गई हैं.

पिछले साल जुलाई में एनसीपी के विभाजन के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है. बारामती तालुका के पंसारेवाड़ी गांव के निवासियों को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि 1991 से आपने मुझे अपना विधायक चुना. क्या आपने प्रतिभा काकी को प्रचार के लिए आते देखा? तो अचानक पोते के प्रति आत्मीयता कैसे दिखाई गई, मुझे समझ में नहीं आता. चुनाव खत्म होने के बाद मैं प्रतिभा काकी से इस बारे में पूछूंगा. उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में नए लोगों को अवसर देने का प्रयास करूंगा.

अजित पवार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने सतारा में संवाददाताओं से कहा कि उनकी पत्नी ने पहले भी कई मौकों पर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया है. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के लगभग सभी सदस्य चुनाव के दौरान प्रचार में हिस्सा लेते हैं

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...