11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमोबाइल फोन को लेकर हुआ ऐसा विवाद, गुस्साए पिता ने बेटे को...

मोबाइल फोन को लेकर हुआ ऐसा विवाद, गुस्साए पिता ने बेटे को पटक-पटक मार डाला, बेंगलुरु में सनसनीखेज घटना

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेंगलुरु में मोबाइल फोन की मरम्मत को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। पिता ने क्रिकेट बैट से किशोर पर बेरहमी से हमला किया। इसके बाद उसका गला घोंट दिया। इस दौरान पिता ने उसके सिर को बार-बार दीवार पर तब तक पटका जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। लड़के को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बेटे को लेकर टेंशन में थे माता-पिता
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी जगलसार ने बताया कि मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर पहले से ही बच्चे और उसके माता-पिता के बीच तनाव चल रहा था। माता-पिता उसके अनियमित स्कूल जाने और दोस्तों के एक बुरे ग्रुप के साथ उठने-बैठने को लेकर भी चिंतित थे।

कैसे हुई घटना?
यह खौफनाक घटना उस समय हुई जब लड़के ने अपने खराब मोबाइल फोन को ठीक करवाने की जिद की। जब उसके माता-पिता ने मना कर दिया तो बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पिता ने अपने बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी पिता अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि हमले की वजह से बच्चे की मौत हुई है और यह कोई मामूली हमला नहीं था। बच्चे की पीठ और सिर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। बच्चे पर हमला करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह पुलिस हिरासत में है। पिता एक बढ़ई का काम करता है और घटना के वक्त बच्चे की मां भी घर पर ही मौजूद थी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...