11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभोपालबालाघाट में नक्सलियों और हॉक फोर्स के बीच मुठभेड़, पुलिस के एक...

बालाघाट में नक्सलियों और हॉक फोर्स के बीच मुठभेड़, पुलिस के एक जवान को लगी गोली

Published on

बालाघाट

जिले में एक रविवार को हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच हुए एक्सचेंज ऑफ फायर में हॉकफोर्स का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए पड़ोसी जिले महाराष्ट्र के गोंदिया अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। जवान शिवकुमार, मुरैना का रहने वाला है, जो हॉकफोर्स के सर्च अभियान में शामिल था।

एसपी नगेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना रविवार को 11 से 12 बजे के बीच की है। पुलिस को जीआरबी डिवीजन के नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद हॉक फोर्स की टीम ने सर्च अभियान चलाया था। जिले के रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा चौकी के कुंदुल जंगल में हॉक फोर्स और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ। वहां मौजूद 12 से 15 वर्दीधारी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में जवान को लगी गोली
सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान एक्सचेंज ऑफ फायर में हैक फोर्स के जवान शिवकुमार शर्मा को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान को तत्काल बेहतर इलाज के लिए गोंदिया भिजवाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। जंगल में नक्सलियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस के जवान सर्चिंग में जुटे हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को जंगल में भेजा गया है।

ईनामी नक्सली हुआ है गिरफ्तार
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सक्रिय 14 लाख की ईनामी नक्सली साजंती को बालाघाट पुलिस ने 5 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से नक्सली दलम से किसी बड़ी घटना की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई, लेकिन नक्सली जिले के जंगलो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। रविवार को भी नक्सलियों के समूह की जानकारी के बाद पुलिस को जंगल में सर्चिंग के लिए उतारा गया था, जिसमें नक्सलियों ने हॉक फोर्स के जवान को निशाना बनाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this