8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीय25 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए DRM, सीबीआई का बड़ा एक्शन

25 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए DRM, सीबीआई का बड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में ईस्ट-कोस्ट रेलवे में वाल्टेयर डिवीजन, विशाखापटनम के एक डीआरएम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुंबई और पुणे वाली कंपनियों के मालिक हैं। जिनके उपर रेलवे ने 3 करोड़ 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। पेनल्टी की इसी रकम को कम करने के लिए डीआरएम और इनके बीच कथित रूप से 25 लाख रुपये की डील हुई थी। जिसके लेन-देन के वक्त सीबीआई ने इन्हें पकड़ लिया।

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाल्टेयर डिवीजन, विशाखापटनम में तैनात रेलवे के डीआरएम 1991 बैच के IRSME सौरभ प्रसाद, मुंबई आधारित प्राइवेट कंपनी के प्रोपराइटर सनील राठौड़ और पुणे आधारित दूसरी प्राइवेट कंपनी के आनंद भगत शामिल हैं। सीबीआई ने बताया कि आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। जहां से 87 लाख रुपये से अधिक नकद, 72 लाख रुपये की नकदी और अन्य चीजें बरामद की गई।

डीआरएम से लेनदेन की सेटिंग
सीबीआई ने बताया कि इन दोनों कंपनियों पर कांट्रेक्ट की शर्तों खरे ना उतरने के लिए रेलवे की तरफ से तीन करोड़ 17 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई थी। जुर्माने की इसी रकम को कम करने के लिए कथित रूप से दोनों कंपनियों के यह ऑनर डीआरएम से लेनदेन की सेटिंग कर रहे थे। मामला 25 लाख रुपये में तय हुआ था।

सीबीआई ने बिछाया जाल
कथित रूप से रिश्वत की इस रकम के लेनदेन के लिए आरोपी डीआरएम विशाखापटनम से मुंबई पहुंचे थे। जहां पहले से ही जाल बिछाए सीबीआई ने इन्हें पकड़ लिया। इनके अलावा कंपनियों के दोनों आरोपियों को भी सीबीआई की टीम ने दबोच लिया। मामले में और तफ्तीश की जा रही है कि कहीं रिश्वतखोरी के इस मामले में रेलवे का कोई और अफसर भी तो शामिल नहीं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...