8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट परिसर में ही चल रहा निर्माण कार्य... सुनकर भड़के जज...

सुप्रीम कोर्ट परिसर में ही चल रहा निर्माण कार्य… सुनकर भड़के जज साहब, अधिकारियों को किया तलब

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार और केंद्रीय आयोग CAQM को फटकार लगाई। दिल्ली में प्रदूषण के गंभीर स्तर पर चिंता जताते हुए, कोर्ट ने निर्माण गतिविधियों पर सवाल उठाए। कार्यवाही के दौरान एक वकील ने बताया कि खुद सुप्रीम कोर्ट में ही निर्माण कार्य जारी है। इसके बाद जस्टिस ओका भड़क गए और तुरंत संबंधित अधिकारी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जताई। दिल्ली सरकार और CAQM को वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए फटकार लगाई गई। कोर्ट ने ग्रैप के तहत प्रदूषण रोकने के उपायों को लागू करने में देरी पर नाराजगी जताई। दिल्ली में रविवार शाम को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर-प्लस’ श्रेणी में पहुंच गई थी। सोमवार को यह और बिगड़ गई। दोपहर 1 बजे तक AQI 495 पर पहुंच गया, जो प्रदूषण का सबसे खराब स्तर था।

अदालत ने सरकार से पूछा सवाल
अदालत ने दिल्ली सरकार और सीएक्यूएम से पूछा कि निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर प्रतिबंध का पालन कैसे हो रहा है। जस्टिस ओका ने सवाल किया, ‘निर्माण और तोड़फोड़ पर प्रतिबंध का क्या हुआ? क्या कोई इन साइटों की जांच कर रहा है? इसकी निगरानी कौन कर रहा है?’

‘सुप्रीम कोर्ट में भी हो रहा निर्माण कार्य’
सीनियर वकील गोपाल शंकरनारायण ने बताया कि निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर भी चल रहा है। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट परिसर में ही निर्माण जारी है, पत्थर तोड़े जा रहे हैं और धूल हवा में फैल रही है। नए उद्घाटन खंड का निर्माण अभी भी जारी है, जिससे धूल प्रदूषण हो रहा है। जस्टिस ओका ने तुरंत निर्देश दिया, ‘एक संदेश भेजें जिसमें संबंधित अधिकारी से अदालत में पेश होने को कहा जाए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के उपायों को लागू करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। अदालत ने सोमवार को दिल्ली सरकार और केंद्रीय आयोग CAQM को फटकार लगाई।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...