8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : नालासोपारा 'कैश कांड' में अब तक 3 FIR, 9 लाख...

महाराष्ट्र : नालासोपारा ‘कैश कांड’ में अब तक 3 FIR, 9 लाख से ज्यादा कैश बरामद

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं. इसको लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है. वोटिंग से एक दिन पहले विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिला है. इस मामले में चुनाव आयोग ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है. इसी बीच खबर सामने आई है कि इस मामले में कुल 3 FIR दर्ज की गई है. दो मामलों में बीजेपी उम्मीदवार का नाम भी शामिल है. जबकि विनोद तावड़े का नाम एक एफआईआर में शामिल है. एक एफआईआर में BVA का नाम भी है.

9 लाख से ज्यादा की रकम मिली
जानकारी के अनुसार, इस दौरान 9 लाख 53 हजार 900 रुपये चुनाव अधिकारियों द्वार जब्त किए गए हैं. इस मामले में महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने कहा, ‘नालासोपारा में, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आचार संहिता के पालन के लिए गठित चुनाव मशीनरी का फ्लाइंग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा. फ्लाइंग स्क्वाड ने परिसर का जायजा लिया और कुछ जब्ती भी की. सभी चीजें नियंत्रण में हैं और जो भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.’

विनोद तावड़े ने क्या कहा
विनोद तावड़े ने पैसे बांटने के आरोपों पर सफाई दी है. उनका कहना है कि ये उनके खिलाफ साजिश है और चुनाव आयोग को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. तावड़े ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने गया था. मैंने कुछ गलत नहीं किया. ये महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं की साजिश है. पुलिस और चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए.

बता दें कि बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के संगीन आरोप लगे हैं. बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े पांच करोड़ रुपये लेकर मुंबई के एक होटल में बांटने आए थे. विनोद तावड़े ने कहा कि ये मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है. सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच करनी चाहिए.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...