9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यUP: हर्ष फायरिग में गोली लगने से बहन की मौत, मातम में...

UP: हर्ष फायरिग में गोली लगने से बहन की मौत, मातम में बदली खुशियां, आरोपी भाई फरार

Published on

वाराणसी ,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा इलाके में खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला की जान चली गई. यह घटना तब हुई जब आमिर इलाही नाम का युवक ने अपनी पिस्तौल से हर्ष फायरिंग करने की कोशिश कर रहा था.

जानकारी के अनुसार, जैतपुरा के कच्चीबाग की निवासी निशि इलाही अपने भाई आमिर इलाही के ससुराल देवनाथपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं. आमिर ने फायरिंग की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल में फंसी गोली सीधी निशि को जा लगी. गोली लगते ही निशि गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हर्ष फायरिंग में गई महिला की जान
घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचित किए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, लेकिन पुलिस को जानकारी मिल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी भाई आमिर इलाही के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि मामला भाई-बहन का होने के कारण परिजन शव लेकर चुपचाप कच्चीबाग चले गए. लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और शव कब्जे में लिया.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...