9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्ययहीं अवतार लेंगे कल्कि भगवान... काशी-मथुरा के बीच संभल की जामा मस्जिद...

यहीं अवतार लेंगे कल्कि भगवान… काशी-मथुरा के बीच संभल की जामा मस्जिद पर ऐसा दावा

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश में संभल जिले की एक अदालत के आदेश पर बीते दिनों वहां की जामा मस्जिद का सर्वे किया गया। बुधवार को संभल जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। मंगलवार को मस्जिद के सर्वे के बाद याचिकाकर्ता एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने दावा किया कि वहां एक मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाया गया। उन्होंने कहा कि संभल में हरिहर मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशावतार में से कल्कि अवतार यहां पर ही होना है।

जैन ने बताया कि साल 1529 में बाबर ने मंदिर को तोड़ कर मस्जिद में बदलने की कोशिश की थी। यह भारतीय पुरातत्व सर्वे (ASI) का प्रोटेक्टेड एरिया है। उसमें किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सकता। वहीं, संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि संभल की जामा मस्जिद ऐतिहासिक और बहुत पुरानी है। 1991 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 1947 में जो भी धार्मिक स्थल जिस स्थिति में हैं, वे अपने स्थान पर उसी स्थिति में ही रहेंगे। उसके बाद भी कुछ लोग देश और प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं।

बर्क ने कहा कि हम उनके खिलाफ हैं। यहां आए कमीशन ने अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। उन्हें एक इंच जगह पर भी आपत्ति नहीं हो सकती। वहां मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। संभल की जामा मस्जिद को लेकर यह विवाद नया नहीं है। अंग्रेजों के जमाने से जामा मस्जिद के हिंदू मंदिर होने का दावा किया जाता रहा है। कहा जाता है कि मस्जिद में लगे खंभे अंदर से हिंदू मंदिर के खंभे जैसे हैं। इस पर प्लास्टर लगाकर इसे छिपाया गया है।

बाबरनामा में जिक्र
संभल की जामा मस्जिद का जिक्र बाबरनामा में भी लिखा है, ऐसा कहा जाता है। बाबरनामा खुद मुगल बादशाह बाबर ने लिखी है। वकील हरिशंकर जैन ने अपनी याचिका में बाबरनामा का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि बाबरनामा के अंग्रेजी अनुवाद में दर्ज है कि बाबर के दरबारी मीर बेग ने मंदिर का परिवर्तन मस्जिद के रूप में किया था। किताब के पेज नंबर 687 पर लिखा है कि बाबर के आदेश पर मीर हिंदू बेग ने यह काम किया था।

एएसआई की रिपोर्ट
वहीं इन दिनों साल 1879 की एएसआई की एक सर्वे रिपोर्ट भी चर्चा में है। इस रिपोर्ट में यह साबित करने की कोशिश की गई है कि संभल की जामा मस्जिद प्राचीन काल में हिंदू मंदिर थी। इस रिपोर्ट में जामा मस्जिक का पूरा सर्वेक्षण दर्ज है, जिसे एएसआई के तत्कालीन अधिकारी एसईएल कारले के नेतृत्व में तैयार कया गया था। ‘टूर्स न द सेंट्रल दोआब ऐंड गोरखपुर-1874-1875’ शीर्षक वाले इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्जिद के अंदरूनी और बाहरी खंभे पुराने हिंदू मंदिर के हैं। इसे प्लास्टर लगाकर छिपा दिया गया है।

एएसआई ने अपने दावे के पीछे ये तर्क दिया है कि अधिकारी को मस्जिद के एक खंभे से प्लास्टर उखड़ा हुआ दिखा था। ईंटों के पीछे सर्वे किया गया तो पता चला कि इसके पीछे लाल रंग का ऐसा खंभा है जो सिर्फ हिंदू मंदिरों में होते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मस्जिद के गुंबद का जीर्णोद्धार पृथ्वीराज चौहान ने कराया था। रिपोर्ट में एक शिलालेख का भी जिक्र है, जिस पर लिखा है कि इसका निर्माण रबी-अल-अव्वल के महीने के पहले दिन 933 हिजरी वर्ष को हुआ था। हिंदू मंदिर को मस्जिद में बदलने वाला या बल्कि उसे बनाने वाला मीर हिंदू बेग था।

हिंदू पक्ष का दावा
हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ताओं का मानना है कि आक्रांताओं को हिंदू आबादी के सामने यह साबित करना था कि वे गुलाम हैं, जिन पर आक्रांताओं का शासन है। इसी क्रम में देश भर में तकरीबन 1800 से ज्यादा मस्जिदों को हिंदू मंदिर को तोड़कर बनाया गया था और ये किताबों में दर्ज है। हरिशंकर जैन का दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की ईदगाह मस्जिद, भोजशाला, कुतुबमीनार के अलावा संभल की जामा मस्जिद भी हिंदू मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।

मुस्लिम पक्ष का दावा
हालांकि मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू पक्ष के सारे दावों को खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि किसी भी मंदिर को तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई गई है। मस्जिद के अंदर मंदिर के कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने मस्जिद के सर्वेक्षण पर भी सवाल उठाया है और इस पर हैरानी जताई है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...