13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालहिंदू और सिख अलग नहीं... धमकियों पर बाबा बागेश्वर का जवाब, शंकराचार्य...

हिंदू और सिख अलग नहीं… धमकियों पर बाबा बागेश्वर का जवाब, शंकराचार्य की बातों पर भी बोले

Published on

शिवपुरी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शिवपुरी में चल रही है। पिछले दिनों उन्हें पंजाब से जान से मारने की धमकी मिली थी। बागेश्वर सरकार ने इस पर कहा कि जत्थे के सरदार कोई परवाना जी हैं, जिन्होंने धमकी थी। उन्होंने हमारी बात को अर्थ का अनर्थ समझ लिया। हमने उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद को लेकर बात कही थी। एएसआई सर्वे में हरिहर मंदिर के प्राचीन लेख के जो इतिहास मिले, उस पर हमने बयान दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद हम सभी संत वहां जाकर प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

समझ लिया गलत अर्थ
धमकी पर बागेश्वर सरकार ने कहा कि परवाना जी ने इसका गलत अर्थ समझ लिया। सरदार और सिख हमारे भाई हैं। हमारा परिवार हैं। उनकी गालियां और तालियां हमें स्वीकार है। उनकी धमकियां और प्यार भी हमें स्वीकार है। उन्हें समझने में फेर हो गया। हम नहीं चाहते कि हिंदू और सिख अलग हो जाएं। हरमंदिर साहिब के प्रति हमारी स्वंय की निष्ठा है। सिखों के गुरुओं के प्रति हमारी आस्था है। हम स्वप्न में भी ऐसी बात नहीं सोच सकते हैं। परवाना साहब भी हमारे अपने हैं। बागेश्वर सरकार ने कहा कि हम सभी एक हैं। हम संभल के हरिहर मंदिर की चर्चा कर रही थी।

HI की है जरूरत
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें एआई की नहीं, एचआई की जरूरत है। बाबा ने एचआई का मतलब समझाते हुए कहा कि हमें हिंदू इंटेलेक्चुअल की जरूरत है। बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र विचारों की लड़ाई है न कि आरक्षण की लड़ाई है। हमारी मांग है कि वक्फ बोर्ड खत्म हो नहीं तो सनातन बोर्ड बने। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बन जाने पर सनातन बोर्ड की आवश्यकता नहीं होगी।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि हम 100 करोड़ हिंदुस्तानियों में से एक करोड़ कट्टर हिंदू चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं का अलग क्षेत्र होना चाहिए। पूरे विश्व के हिंदू उनका समर्थन करे। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो वह बुजदिल हैं। संविधान में एक बार फिर से हिंदुत्व के लिए संशोधन हो। बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र में जातियां होंगी और जातिवाद नहीं होगा।

हमारे घर वाले नहीं कर पाए
वहीं, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इस्तेमाल राजनेता कर रहे हैं। इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह हमारे आदर्श हैं, हम उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। बाकी हमारा इस्तेमाल हमारे घर वाले नहीं कर पाएं तो राजनेता क्या खाक कर पाएंगे। शंकाराचार्य हमारे सनातन संस्कृति के आचार्य हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...