17.5 C
London
Wednesday, April 8, 2026
HomeखेलU19 Asia Cup: 13 साल के सूर्यवंशी ने 6 छक्के ठोके, धोनी...

U19 Asia Cup: 13 साल के सूर्यवंशी ने 6 छक्के ठोके, धोनी स्टाइल में फिनिश, IPL में 1.10 करोड़ में बिके थे

Published on

शारजाह

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए बीते हफ्ते हुए मेगा ऑक्शन में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदकर उन्हें आईपील नीलामी में बिकने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बनाया था। अब इस उभरते सुपर स्टार ने अंडर-19 एशिया कप में भारत के लिए मैच विनिंग फिफ्टी ठोकी है।

वैभव की 46 गेंद में 76 रन की तूफानी पारी
भारत ने बुधवार को ग्रुप ए में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 10 विकेट से रौंदकर अंडर-19 एशिया कप वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की पूरी टीम 44 ओवर में सिर्फ 137 रन पर सिमट गई। भारत ने इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी (46 गेंद में नाबाद 76) और आयुष म्हात्रे (51 गेंद में नाबाद 67) के बीच पहले विकेट की अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से 16.1 ओवर में बिना विकेट खोए 143 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

छह छक्के और धोनी स्टाइल में फिनिश
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के मारे। 165.21 की शानदार स्ट्राइक रेट से उन्होंने तेजी से रन बनाए। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ नौ गेंद में एक रन और नेपाल के खिलाफ 23 गेंद में 23 रन बनाए थे जबकि आयुष म्हात्रे ने चार छक्के और इतने ही चौके जड़े। वैभव ने विनिंग छक्का मारकर धोनी के स्टाइल में भारत के लिए मैच फिनिश किया।

ऐसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज युद्धजीत गुहा भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। चेतन शर्मा (27 रन पर दो विकेट) और ऑलराउंडर हार्दिक राज (28 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप के पहले मैच में 43 रन की निराशाजनक हार के साथ की थी, लेकिन फिर जापान की कमजोर टीम को 211 रन से हराया था। भारत सेमीफाइनल में ग्रुप बी में शीर्ष पर रहे श्रीलंका से भिड़ेगा जबकि ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा पाकिस्तान शुक्रवार को बांग्लादेश से खेलेगा। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ग्रुप चरण में अजेय रहे।

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...