17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यMLA बनते ही आफत में यूपी की ये नेता, विधायकी जाने का...

MLA बनते ही आफत में यूपी की ये नेता, विधायकी जाने का खतरा मंडराया… आखिर ऐसा क्या हुआ?

Published on

मीरापुर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर पिछले महीने ही विधानसभा उपचुनाव संपन्न हुआ है। रालोद और भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी मिथलेश पाल यहां से जीतकर अब माननीय बन गई हैं। मीरापुर सीट पर पिछले कई सालों से संघर्षरत मिथलेश को जीत नसीब होते ही आफत ने घेर लिया है। पांच साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने मिथलेश सहित 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब मिथलेश की विधायकी पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

दरअसल मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल सहित 14 लोगों पर कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। आगामी 3 जनवरी को इस मामले में सजा सुनाई जाएगी। उन पर ट्रैफिक बाधित करने, बंधक बनाने से लेकर दंगा भड़काने तक का आरोप है। इसमें अधिकतम 3 साल की सजा का प्रावधान है। अगर ऐसा हुआ तो मिथलेश की विधायकी चली जाएगी।

एमपी-एमएलए अदालत के स्पेशल जज देवेंद्र सिंह फौजदार ने इस मामले में विधायक मिथलेश पाल और 14 अन्य पर दंगा भड़काने, गलत तरीके से बंधक बनाने जैसे आरोप तय किए हैं। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में 25 फरवरी 2019 को केस दर्ज किया गया था। आरोपी के वकील के मुताबिक, विधायक और अन्य ने धनगर जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर महावीर चौक के पास धरना दिया था और सड़क को जाम कर दिया था।

विधायक मिथलेश के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता (IPC) की धारा 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों के साथ दंगा करना) और 342 (बंधक बनाना) के तहत आरोप तय किए। अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि 3 जनवरी 2025 तय की है। 23 नवंबर को ही रिजल्ट में वह मीरापुर उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनी हैं।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...