28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यदिल्ली आए फडणवीस, शिंदे-अजित मांग रहे जो विभाग उन पर भी बीजेपी...

दिल्ली आए फडणवीस, शिंदे-अजित मांग रहे जो विभाग उन पर भी बीजेपी की नजर!

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद अब सबकी निगाहें मंत्रालयों के बंटवारे पर हैं. इसको लेकर दिल्ली में महायुति के नेताओं की बैठक होनी है. इसमें बीजेपी के बड़े नेता भी शामिल रहेंगे. इसमें सीएम देवेंद्र फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शामिल होने की जानकारी थी. लेकिन अब बताया जा रहा है कि शिंदे को इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं बुलाया गया.

शिंदे के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे को आज दिल्ली में किसी नेता से मिलने के लिए नहीं बुलाया गया या उनकी दिल्ली यात्रा की कोई योजना नहीं है. इस बीच, सीएम फडणवीस और डीसीएम अजित पवार की दिल्ली में कई शिष्टाचार मुलाकातें तय हैं. साथ ही, इस यात्रा के दौरान बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ पोर्टफोलियो आवंटन पर चर्चा होने की संभावना है. फडणवीस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है.

इस बीच सूत्रों के अनुसार, बीजेपी इस बार भारी मांग वाले विभागों से समझौता करने के मूड में नहीं है. बीजेपी की नजर एकनाथ शिंदे के शहरी विकास विभाग और अजित पवार के वित्त विभाग पर भी है. इसके बदले में, बीजेपी शिंदे को राजस्व और लोक निर्माण विभाग, जबकि अजित पवार को बिजली या सिंचाई विभाग देने की पेशकश कर सकती है.

14 दिसंबर तक हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
पीटीआई के मुताबिक बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है. उनके कार्यालय ने कहा कि फडणवीस बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलेंगे.

एक बीजेपी नेता ने कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी आवंटित होने की संभावना नहीं है. राजनेता ने कहा कि बातचीत में देरी हो रही है क्योंकि तीन दल (महायुति के सहयोगी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) इसमें शामिल हैं.

21 से 22 मंत्रालय रख सकती है बीजेपी
नाम न बताने की शर्त पर नेता ने कहा, “मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है. शिवसेना को गृह विभाग आवंटित किए जाने की संभावना से इनकार किया जा रहा है. शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिल सकता है, लेकिन राजस्व विभाग मिलने की संभावना नहीं है. बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री पद सहित 21 से 22 मंत्री पद रखे जाने की उम्मीद है. साथ ही उन्होंने कहा कि चार से पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं.

शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने कार्यालय के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी नहीं जा रहे हैं. महायुति गठबंधन द्वारा राज्य विधानसभा चुनावों में 288 सीटों में से 230 सीटें जीतने के बाद 5 दिसंबर को फडणवीस ने शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...