बैडमिंटन कोर्ट पर अपना जलवा बिखेर 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु उर्फ पुसर्ला वेंकट सिंधु अब घर-परिवार की जिम्मेदारियों में बंधने जा रही हैं। दरअसल, भारतीय शटलर पीवी सिंधु जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। वह आने वाली 22 दिसंबर को उदयपुर में अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी करेंगी, जिसके लिए हैदराबाद के वेंकट दत्ता साई को उन्होंने अपना हमसफर चुना है, जो पोसीडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) हैं।
हालांकि, शादी से ठीक 8 दिन पहले पीवी सिंधु ने सगाई भी कर ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई हैं। खैर, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इतना बड़ा नाम होने के बाद भी पीवी ने ग्लैमर की जगह सादगी को चुना।
बॉलीवुड हसीनाओं की तरह नहीं हुईं तैयार
दरअसल, अपनी सगाई का दिन हर लड़की के लिए बहुत ही खास होता है। अपनी जिंदगी के स्पेशल मोमेंट के लिए वह न केवल अच्छे से सजती-संवरती है बल्कि कपड़ों का सिलेक्शन भी बहुत ही ध्यान से करती है। हालांकि, पीवी सिंधु इन सबसे परे निकलीं।उन्होंने अपनी सगाई वाले दिन भी खुद को सिंपल रखना नहीं छोड़ा था। उन्होंने बॉलीवुड हसीनाओं की तरह भारी-भरकम लहंगा न चुनकर बहुत ही सिंपल सी ड्रेस पिक की थी, जिसमें वह काफी प्यारी भी लग रही थीं।
क्या पहना था सिंधु ने?
वेंकट दत्ता से सगाई करने के लिए पीवी सिंधु ने डार्क कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जोकि बस्ट एरिया से फिटिंग में और लोअर लाइन से फस-फ्री लुक में थी। ऑउटफिट में स्टाइल ऐड करने के लिए किसी तरह का कोई कट नहीं दिया था बल्कि इसकी नेकलाइन को डीपकट लुक देते हुए वी शेप में रखा था। अटायर में बैलून स्लीव्स दी गई थीं, जोकि ट्रांसपेरेंट लुक में थी। वहीं इसकी यूएसपी बढ़ाने के लिए इसमें अकॉर्डियन प्लीट्स डाली गई थीं।
