11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड के पहाड़ों में सालों से कहां दबा है परमाणु 'बम', फटा...

उत्तराखंड के पहाड़ों में सालों से कहां दबा है परमाणु ‘बम’, फटा तो गंगा का क्या होगा?

Published on

नई दिल्ली,

ये तो आप जानते हैं कि जब भी परमाणु बम का इस्तेमाल होता है तो उसका क्या असर होता है. जिस जगह ये विस्फोट होता है, उसके आस-पास का बड़ा इलाका कई सालों तक इससे प्रभावित रहता है. पहले परमाणु बम से कई लोग मारे जाते हैं और विस्फोट के कई साल बाद तक रेडिएशन इतना फैल जाता है कि लोग बीमार पैदा होते रहते हैं.

लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि ऐसी ही एक परमाणु डिवाइस कई सालों से उत्तराखंड के पहाड़ों में कहीं दबी है. ऐसे में जब भी वहां कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो लोग सबसे पहले ये ही अंदाजा लगाते हैं कि कहीं वो परमाणु बम ब्लास्ट तो नहीं हो गया है.

अब सवाल है कि आखिर ये डिवाइस है कहां और कितनी खतरनाक है. साथ ही सवाल है कि आखिर वो क्यों दबाई गई थी और उसके दबाने की क्या कहानी है. तो जानते हैं इन सवालों के जवाब और साथ ही बताते हैं कि आखिर कभी वो परमाणु डिवाइस एक्टिव हो जाए तो तो क्या दिक्कत हो सकती है?

क्या है इस डिवाइस की कहानी?
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने 1960 के दशक में भारत के साथ मिलकर चीनी परमाणु परीक्षणों और मिसाइलों की निगरानी के लिए हिमालय में परमाणु ऊर्जा से चलने वाले कुछ यूनिट लगाए थे. उस दशक में ही चीन ने 1964 में अपना पहला परमाणु उपकरण विस्फोट किया था.

ऐसे में भारत की नंदा देवी चोटी पर ये लगाने का फैसला किया गया था. इस मिशन में अक्टूबर 1965 में, भारतीय और अमेरिकी पर्वतारोहियों के एक समूह को इन परमाणु यूनिट को भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी पर लगाया जाना था.

इन डिवाइस में सात प्लूटोनियम कैप्सूल थे, जिनका वजन लगभग 57 किलोग्राम (125 पाउंड) था. इसे 7,816 मीटर (25,643 फीट) ऊंची चोटी पर लगाया जाना था. लेकिन, बर्फीले तूफान की वजह से पर्वतारोही टारगेट तक नहीं पहुंच पाए और उन्हें बीच से ही नीचे लौटना पड़ा. जब वे नीचे उतर रहे थे तो उन्हें बताया गया कि वो उन डिवाइस को किसी सुरक्षित स्थान पर किसी रॉक से बांधकर आ जाएं. ऐसे में उन्होंने एक छह फ़ीट लंबा एंटीना, दो रेडियो कम्यूनिकेशन सेट, एक पावर पैक और प्लूटोनियम कैप्सूल को रास्ते में छोड़ दिया.

इन पर्वतारोहियों में भारत के मशहूर पर्वतारोही मनमोहन सिंह कोहली भी थे, जो भारत के दल का नेतृत्व कर रहे थे. वहां से लौटने के बाद अगले साल फिर से इस मिशन को अंजाम दिया जाना था. ऐसा ही हुआ और टीम फिर से ऊपर गई, लेकिन जब वो वहां पहुंचे तो वहां ये डिवाइस नहीं थी. वहां से ये सामान गायब हो चुके थे. इसके लिए कई अभियान चलाए गए, लेकिन फिर भी इन्हें ढूंढा नहीं गया. कई विदेशी लेखकों ने भी इसका अपनी किताब में जिक्र किया है.

ब्लास्ट हो जाए तो क्या होगा?
बता दें कि रॉ के पूर्व अधिकारी आरके यादव ने भी इस बारे में किताब लिखी है. साथ ही उन्होंने किताब पर चर्चा करते हुए एक कार्यक्रम में बताया था कि हिरोशिमा में जो परमाणु बम ब्लास्ट हुआ था, उसमें जो रसायन करीब 6 किलो था, वो ही रसायन इन यूनिट में करीब 1 किलो है. ऐसे में अगर कभी ये फटता है या लीक होता है तो इससे गंगा पूरी दूषित हो जाएगी, क्योंकि ये काफी खतरनाक है.

बता दें कि साल 2021 में जब ग्लेशियर से उत्तराखंड में बाढ़ आई थी, उस वक्त भी वहां के लोगों ने ये ही अंदाजा लगाया था कि जब परमाणु यूनिट लंबे वक्त से दबा हुआ है, उसमें ब्लास्ट हो चुका है.

Latest articles

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...