11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश...

दिल्ली-NCR में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश के आसार, पढ़िए वेदर अलर्ट

Published on

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से कंपकंपी वाली ठंड का अहसास होने लगा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी जैसे राज्यों में पारा पांच डिग्री से नीचे तक दर्ज किया जा रहा है। वहीं कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में कोहरे और ठंड का डबल अटैक
दिल्ली-एनसीआर में सुबह शाम घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आज सुबह दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार कल भी दिल्ली में घना कोहरा रहेगा। अच्छी बात ये है कि क्रिसमस के बाद राजधानी में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। आईएमडी के मुताबिक कल भी कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है। 23 से 26 दिसंबर के बीच हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। हालांकि 26 और 27 दिसंबर के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड और भी बढ़ सकती है।

उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां भी शीत लहर को लेकर चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में हफ्तेभर तक येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शीत लहर के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शनिवार (21 दिसंबर) का दिन काफी ठंडा रहेगा। आईएमडी के मुताबिक बाद में उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर का प्रभाव कम होगा, लेकिन 23 दिसंबर से पंजाब और हरियाणा में भीषण कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इन दोनों ही राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर साफ दिख रहा है। इसके कारण बारिश और बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखी गई है। इसका असर आज और अगले 24 घंटों तक बना रहेगा। पिछले घंटे में भारी बारिश को देखते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...