11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में EVM के चारों अंगों की जांच वाली अर्जी, जनवरी...

सुप्रीम कोर्ट में EVM के चारों अंगों की जांच वाली अर्जी, जनवरी में सुनवाई करेगा कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल की गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) की जांच की मांग वाली याचिका को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ के पास सुनवाई के लिए भेजा है. इस पर 20 जनवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में सुनवाई होगी.

पांच बार के विधायक रहे करण सिंह दलाल ने अपनी याचिका में निर्वाचन आयोग (ECI) को EVM के चार कम्पोनेंट (कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, VVPAT और सिंबल लोडिंग यूनिट) की मेमोरी/माइक्रोकंट्रोलर की जांच और सत्यापन के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है.याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि यह प्रक्रिया 8 सप्ताह के भीतर पूरी की जाए.

याचिका में कहा गया है कि यह मामला देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को प्रभावित करता है. इसलिए इसे तत्काल हल किया जाना चाहिए.

कोर्ट ने ईवीएम जांच को लेकर क्या फैसला सुनाया था?
इस साल अप्रैल में तत्कालीन सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना (वर्तमान में सीजेआई) और दिपांकर दत्ता की खंडपीठ ने देश में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था. इस आदेश के तहत, चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे उम्मीदवारों के लिखित अनुरोध पर पांच प्रतिशत ईवीएम की मेमोरी या माइक्रोकंट्रोलर की जांच और सत्यापन किया जाएगा.

यह जांच ईवीएम निर्माण करने वाली कंपनियों के इंजीनियरों द्वारा की जाएगी. इस प्रक्रिया के दौरान संबंधित उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे. इस दिशा-निर्देश का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में संभावित खामियों को दूर करना और जनता के विश्वास को बनाए रखना है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...