20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिसिसोदिया के साथ इंटर्नशिप का मौका, केजरीवाल की नई स्कॉलरशिप स्कीम! छात्रों...

सिसोदिया के साथ इंटर्नशिप का मौका, केजरीवाल की नई स्कॉलरशिप स्कीम! छात्रों पर मेहरबान दिल्ली सरकार

Published on

राजनीति में रुचि रखने वाले कॉलेज स्टूडेंट्स को विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने नाम पर एक ‘इंटर्नशिप’ शुरू की है। इसके लिए कॉलेज स्टूडेंट्स ‘इंटर्नशिप विद मनीष सिसोदिया’ पर रजिस्टर कर सकते हैं।

मनीष सिसोदिया Internship में क्या होगा?
सिसोदिया ने कहा कि अगर लीडरशिप में आपकी दिलचस्पी है, अगर आप यह जानना चाहते हैं कि लीडर्स कैसे सोचते हैं? कैसे काम करते हैं? कैसे चुनावी कैंपेनिंग करते हैं? जनता के मुद्दों को कैसे समझते हैं? टीम कैसे बनाते हैं? जनता के साथ सार्थक संवाद कैसे करते हैं? तो आपका मेरी टीम में स्वागत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार मैं जंगपुरा सीट से लड़ रहा हूं। शिक्षा से मेरा गहरा जुड़ाव है, इसलिए युवाओं को मैं चुनाव की अपनी क्लास में आमंत्रित करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दिल्ली के युवा आकर मेरे साथ काम करें।

दिल्ली सरकार की नई आंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले दलित छात्रों के लिए ‘आंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति’ योजना की घोषणा की। इसके तहत दिल्ली के दलित छात्रों की विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। केजरीवाल ने कहा, ‘आंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा ही प्रगति का असली रास्ता है। उन्होंने तमाम बाधाओं को पार करते हुए अमेरिका से पीएचडी की। उनकी इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए हम यह छात्रवृत्ति शुरू कर रहे हैं।’

आंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना क्या है?
दिल्ली के दलित छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए शिक्षा, यात्रा और आवास का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी इस योजना के लिए पात्र होंगे। इसके लिए छात्रों को किसी प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश हासिल करना होगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...