29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअग्निवीर भर्ती परीक्षा में ये क्या हो गया! खुद की आंखें थी...

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में ये क्या हो गया! खुद की आंखें थी खराब तो दोस्त को भेज दे दिया एग्जाम

Published on

जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर में अग्नि वीर भर्ती परीक्षा के मेडिकल टेस्ट में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें डमी कैंडिडेट का फर्जीवाड़ा देखने को मिला। इस दौरान असली कैंडिडेट, जिसे आंखों की परेशानी थी, उसने अपनी जगह मित्र को भेज दिया और खुद फरार हो गया। बाद में जब डमी कैंडिडेट का बायोमेट्रिक और रेटिना मिलान किया गया, तो पूरे फर्जीवाडे का पता चला। इसको लेकर जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाने में आरोपी कुलदीप आमना पुत्र भगवान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपनी जगह डमी कैंडिडेट के रूप में मित्र को भेजा
बीते दिनों जोधपुर के राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में अग्नि वीर भर्ती को लेकर 5 से 13 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान 20 दिसंबर को मेडिकल टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें पहले स्तर पर चयनित आरोपी कुलदीप आमना, जिसने अपने मित्र मुकेश को भेज कर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास किया। 20 दिसंबर को कुलदीप बायोमेट्रिक कराने के बाद वॉशरूम का बहाना करके फरार हो गया। इस बीच उसने अपनी जगह अपने मित्र मुकेश को अंदर भेज दिया।

बायोमेट्रिक और रेटिना का नहीं हुआ मिलान, तो खुला राज
मेडिकल बोर्ड में टेस्ट करवाने से पहले कुलदीप फरार हो गया और उसने अपने मित्र मुकेश को टेस्ट के लिए भेज दिया। इस दौरान सेना के एक लेफ्टिनेंट ने मुकेश के हाथ पर लगी मोहर देखी, तो उसे शंका हुई, क्योंकि मुकेश के हाथ पर पेन से बनी हुई मोहर थी। इसके बाद डॉक्टर ने जब उसका दोबारा बायोमेट्रिक करवाया, तो उसके रेटिना और बायोमेट्रिक दोनों अलग-अलग आए। बाद में जब उससे पूछताछ की, तो उसने सारा राज उगल दिया।

टेस्ट में फेल होने की आशंका के चलते भेजा डमी कैंडिडेट
डमी कैंडिडेट का मामला सामने आने के बाद सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने रातानाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। इधर, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुलदीप की आंख में कुछ परेशानी थी। इसकी वजह से उसे आशंका था कि वह मेडिकल टेस्ट में फेल हो जाएगा। इससे बचने के लिए उसने मतोड़ा थाना क्षेत्र के पल्ली गांव निवासी अपने मित्र मुकेश चौधरी को टेस्ट के लिए भेज दिया। इधर, पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस आरोपी कुलदीप की तलाश कर रही है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...