29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, मालवाहक वाहन पलटने से 5...

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, मालवाहक वाहन पलटने से 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Published on

बस्तर

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब एक मिनी मालवाहक वाहन लोगों के साथ यात्रा पर था. बताया जा रहा है कि मालवाहक पर 45 लोग सवार थे जो कि पलट गया. दुर्घटना जगदलपुर के दरभा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले चंदामेटा गांव के पास घाटी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश्वर नाग के मुताबिक, वाहन में लगभग 45 लोग सवार थे जब यह हादसा हुआ. इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

30 घायलों को अस्पताल में कराया गय एडमिट
कसूल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिलीप कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने इस दुर्घटना के बारे में दोपहर करीब 4:30 बजे सूचना प्राप्त की। अब तक हमारे अस्पताल में लगभग 30 घायलों को भर्ती कराया जा चुका है. घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई. वर्तमान में करीब 81 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, फिर पलट गई मालवाहक
शुरुआती जांच से पता चला कि मिनी माल वाहक के ड्राइवर ने लगभग तीन दर्जन लोग सवार कर रखे थे, इस बीच ड्राइवर ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया. कंट्रोल करने की कोशिश में मिनी मालवाहक सड़क पर फिसला और फिर पलट गया.

दुर्घटना के चलते बस्तर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वाहन में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी या फिर ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...