8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट में फंसे युवकों को...

UP: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट में फंसे युवकों को 300 मीटर तक घसीटता रहा ड्राइवर, दोनों की दर्दनाक मौत

Published on

हापुड़:

हापुड़ के पिलखुवा स्थित नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। कार सवारों ने पहले एक कार में टक्कर मार दी और फिर बाइक सवारों को कुचल दिया। बाइक सवार टक्कर लगने के बाद काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए। घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे को अंजाम देनी वाली कार को जब्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर गाजियाबाद की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो कार ने पहले साइड में जा रही एक कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक ने मौके से भागने लगा और उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी। गाजियाबाद की तरफ जा रही का ने चंडी मंदिर के पास भी एक युवक को टक्कर मारी। जिसके बाद कार ने यूटर्न ले लिया।

ड्राइवर भगाता रहा कार
इसी दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में एक बाइक आ गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर मारने के बाद कार दोनों युवको को करीब 200 से 300 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। दोनों युवक गाड़ी की टक्कर लगने के बाद आगे के बोनट में फंस गए। जिनको घसीटते हुए कार चालक ने कार को दौड़ना बंद नहीं किया। कार सवार युवक को घसीटते हुए पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कार छोड़कर हुआ फरार
हादसे के बाद कार चालक और अन्य मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this