8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यरघुपति राघव राजाराम... अब तेजस्वी से इस भजन में क्या हो गई...

रघुपति राघव राजाराम… अब तेजस्वी से इस भजन में क्या हो गई भूल? वीडियो से उठे सवाल

Published on

पटना

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बारे में जन सुराज के रणनीतिकार लगातार कहते हैं कि तेजस्वी यादव 9वीं फेल हैं। तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। तेजस्वी यादव की पढ़ाई लिखाई को लेकर लगातार सियासी हमले होते रहते हैं। पटना में मीडिया के सामने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ नेता प्रतिपक्ष सही तरीके से नहीं गा सके। उन्होंने गलत लाइन बोली।

फेल हुए तेजस्वी यादव!
तेजस्वी यादव मीडिया से बोल रहे थे कि ऐसा कोई मुख्यमंत्री देखा क्या? महात्मा गांधी का अपमान हो रहा है बिहार में। सीता माता का अपमान हो रहा है। कलाकार का अपमान हो रहा है। यही मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में भजन बजवाते थे। जो प्रिय भजन महात्मा गांधी का था। ‘रघुपति राघव राजा राम। पति पतावन सीताराम।’ ईश्वर अल्लाह तेरो नाम। ईश्वर अल्लाह है और सीताजी का नाम ये लोग नहीं ले सकते। ये भाजपा के लोग हैं।

तेजस्वी ने भजन गलत गाया
इस दौरान तेजस्वी यादव ‘पतित पावन’ बोलने में दो बार फंस गए। उनसे बोला नहीं गया। असली में भजन की लाइन है। ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’। गत दिनों अटल जयंती पर इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था। गायिका देवी ने ‘मैं अटल हूं’ कार्यक्रम के दौरान इस भजन को मंच पर सुना रही थीं। उसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। बाद में इस पर लालू यादव ने हमला बोला। बीजेपी ने बचाव करते हुए कहा कि अटल जी के कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की बात होनी चाहिए। उनकी कविता होनी चाहिए।

तेजस्वी का सरकार पर हमला
तेजस्वी ने भजन को लेकर हुए विवाद पर आगे बोलते हुए कहा कि इसमें महिलाओं का अपमान है। इसमें गांधी जी का अपमान है। इसका दोषी कौन है? नीतीश कुमार के राज में। मुख्यमंत्री को कुछ पता है कि नहीं पता है, भगवान ही जानें। आपको कह रहा हूं, ये सरकार कौन चला रहा है। पहले इस पर चर्चा होना चाहिए। यहां सरकार है कि नहीं है। बस नाम के मुख्यमंत्री हैं। काम के भी होने चाहिए। ध्यान रहे कि बापू के प्रिय भजन को लेकर इन दिनों बिहार में सियासत जारी है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this